08 Oct 2026
Clarity Pulse News
Clarity Pulse News
Latest News & Updates
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर को जलभराव से मिलेगी राहत, 88 करोड़ से 11 वार्डों में 26 सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी

07 Oct 2026 admin
मुसाबनी: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, वार्डन से मांगा गया स्पष्टीकरण

लोक निर्माण विभाग गोरखपुर महानगर के 11 वार्डों में 88 करोड़ रुपये की लागत से 26 सड़कों और नालियों का निर्माण करेगा। सभी सड़कें सीसी और नालियां आरसीसी की होंगी, ताकि जलभराव होने पर भी सड़कें न टूटें।

गोरखपुर को जलभराव से मिलेगी राहत, 88 करोड़ से 11 वार्डों में 26 सड़कें बनाएगा पीडब्ल्यूडी

जलभराव के कारण महानगर की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं और लंबे समय से इन्हें बनाने की मांग चल रही थी।

विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर सहायक और अवर अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। जल्द ही निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। सूची में सैनिक बिहार सोसाइटी समेत कई इलाकों की सड़कें शामिल हैं।