09 Oct 2026
Clarity Pulse News
Clarity Pulse News
Latest News & Updates
राजनीति

लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला तय

07 Oct 2026 admin
विधान परिषद की 11 सीटों पर 188 प्रत्याशी, वाराणसी स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा 27 नामांकन

विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा। सोमवार को भाजपा और सपा के साथ बसपा प्रत्याशी ने भी पर्चा दाखिल किया। लखनऊ खंड शिक्षक सीट के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

लखनऊ खंड स्नातक सीट पर भाजपा, सपा और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला तय

नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन कुल 19 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे और चार ने नामांकन पत्र खरीदे।

मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग ऑफिसर विजय विश्वास पंत ने बताया कि खंड शिक्षक सीट के लिए भाजपा से प्रतापगढ़ के उमेश द्विवेदी और सपा से लखनऊ के सुशील कुमार ने नामांकन किया है।