08 Oct 2026
Clarity Pulse News
Clarity Pulse News
Latest News & Updates
निरीक्षण

सहारनपुर आरटीओ दफ्तर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कई फाइलें साथ ले गए

07 Oct 2026 admin
सहारनपुर आरटीओ दफ्तर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कई फाइलें साथ ले गए

सहारनपुर के आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम रामपुर मनिहारान आईएएस रामभरोस सारण के औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रिकॉर्ड व फाइलों की जांच की।

सहारनपुर आरटीओ दफ्तर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का औचक निरीक्षण, कई फाइलें साथ ले गए

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कार्यालय में प्राइवेट लोगों और एजेंटों द्वारा पैसे लेने तथा बिना टेस्ट डीएल बनाए जाने की शिकायतें मिली थीं। इसी के चलते कई फाइलें जांच के लिए ली गई हैं।

एआरटीओ प्रशासन मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विभाग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।